Friday, 23 May 2014

केजरीवाल का ड्रामा


केजरीवाल का ड्रामा


आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया ड्रामा जितना राजनेताओं के खिलाफ है, उससे ज्यादा भारतीय न्याय व्यवस्था का मखौल उड़ाने वाला है। केजरीवाल भारतीय न्यायिक व्यवस्था का एक तरह से अनादर कर रहे हैं। उनकी स्थिति ऐसे व्यक्ति जैसी है, जो हड़बड़ी में एक के बाद एक गलतियां करता जाता है। कई बार तो ऐसा लगता है कि केजरीवाल को यही नहीं पता कि वे चाहते क्या हैं या उन्हें करना क्या है? ताजा मामले में उनके समर्थक तर्क दे रहे हैं कि महात्मा गांधी ने भी मुचलका भरने से इन्कार कर जेल जाना पसंद किया था। ये बुद्धिमान लोग शायद यह भूल जाते हैं कि महात्मा गांधी जी ब्रिटिश हुकूमत और उसकी न्याय व्यवस्था को चुनौती थी, भारतीय कानून को नहीं। सोशल साइटों की स्थिति केजरीवाल जैसे ज्यादा कन्यफ्यूज लोगों की है। अगर हम सिर्फ जज की टिप्पणियों को ध्यान से देखें तो स्पष्ट हो जाता है कि पूरा मामला क्या है और केजरीवाल कहां खड़े हैं? जज महोदया को कहना पड़ता है कि आप एक नागरिक की गंभीरता तो प्रदर्शित करें।

No comments:

Post a Comment